Header Banner

मयंक ने की 8 दिन की तपस्या

BY — August 14, 2013

140804फतहनगर. चातुर्मास के तहत यहां के समता भवन में धर्म-ध्यान के कार्यक्रम महसती विचक्षणश्री आदि ठाणा 4 के सानिध्य में परवान पर है। तपस्या को लेकर बड़े ही नहीं अपितु बालक भी आगे आ रहे हैं। फतहनगर निवासी 12 वर्षीय मयंक विश्लोकत ने अठाई उपवास कर अपनी धार्मिक भावना का परिचय दिया है।

उपवास करने पर मयंक का समता भवन में साध्वियों के सानिध्य में श्रावक-श्राविकाओं की मौजूदगी में शुक्रवार को अभिनन्दन किया जाएगा। अभिनन्दन से पूर्व गुरू अम्बेश पावनधाम से तपस्वी का वरघोड़ा निकाला जाएगा। वरघोड़ा नगर के विभिन्नन मार्गों से होता हुआ बस स्टेण्ड स्थित समता भवन पहुंचेगा जहां अभिनन्दन होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply