Header Banner

‘नावाकिफ नहीं जिले से, युवाओं पर रहेगा ध्यान’

BY — August 14, 2013

पुलिस महानिरीक्षक अमृत कलश ने संभाला कार्यभार

140809Udaipur. अपने प्रशिक्षण काल में डिप्टी रह चुके पुलिस महानिरीक्षक अमृत कलश का ध्यान युवाओं पर है। उनका संभाग भर में ड्रंक एंड डू नॉट ड्राइव पर अभियान चलाने का कार्यक्रम है।

उदयपुर रेंज के नवनियुक्त  पुलिस महानिरीक्षक अमृत कलश ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्हों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले रह चुका हूं, इसलिए वाकिफ भी हूं। इन परिस्थितियों में व्येवस्था ओं को कैसे संभालें, इस पर विचार करना है। कोशिश पूरी यही रहेगी कि अपराध पर नियंत्रण रहे। ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा करना भी हमारा दायित्वश है। एनजीओ के साथ मिलकर अभियान छेड़ा जाएगा। अव्यावस्थित यातायात को सुधारने के लिए अभियान चलाएंगे। आदिवासी बहुल इलाके में मौताणा एक गंभीर मसला है। इसे रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। आवश्यवकता पड़ने पर सरकार से भी बात करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply