Header Banner

छात्रसंघ चुनाव : कॉलेजों में बढ़ी सरगर्मियां

BY — August 14, 2013

छात्रसंघ चुनाव 24 को

140813-sunil kalyanaUdaipur. छात्रसंघ चुनाव के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं, छात्र संगठनों की नींद उड़ती जा रही है। कॉलेज परिसरों में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। प्रत्याचशी और उनके समर्थक छात्र-छात्राओं से जनसंपर्क कर रहे हैं।

140814बुधवार को छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमित पालीवाल ने छात्र-छात्राओं से जनसंपर्क किया और स्नेह मिलन का आयोजन किया। सीएसएस के संयोजक सूर्यप्रकाश सुहालका सहित अन्‍य छात्र नेताओं ने सीएसएस के कार्यक्रमों की जानकारी दी।

140810एबीवीपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। अध्यक्ष पद के लिए पहले ही जितेन्द्रसिंह शक्तावत को उम्मीदवार घोषित किया था। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री अर्जुन तिवारी ने बताया कि उपाध्यक्ष के लिए सुरभि जैन, महासचिव के लिए रेणु मीणा एवं संयुक्त  सचिव के लिए सुनील कल्याणा को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply