Header Banner

राजीव गांधी सद्भावना यात्रा 16 को उदयपुर में

BY — August 14, 2013

देहात कांग्रेस द्वारा पारस तिराहे पर किया जाएगा स्वागत

rajivUdaipur. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के शहीद स्थल श्रीपेरम्बूर (कर्नाटक) से 22 वीं राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा 16 अगस्त को सांय कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के श्रम विभाग के अध्यक्ष एस. एस. प्रकाशम के नेतृत्व में उदयपुर पहुंचेगी।

राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा का उदयपुर पहुंचने पर पारस तिराहे पर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस सचिव आर. आर. तिवारी, देहात कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेताओं के साथ भव्य स्वागत करते हुए राजीव गांधी ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित कर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, एस. एस. प्रकाशम से ज्योति लेंगे। स्वागत के बाद किसान भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन होगा जिसमें यात्रा के साथ आए कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने संस्मरण सुनाएंगे। यात्रा 17 अगस्त  को सुबह चित्तौडगढ के लिए प्रस्थान करेगी। 17 अगस्तस को उदयपुर से रवानगी के समय शहर के विभिन्न मार्गो से होकर सद्भावना यात्रा गुजरेगी। राजस्थान के विभिन्न जिलो से गुजरकर यात्रा 21 अगस्त को नई दिल्ली पहुंचेगी जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को मशाल सौपी जाएगी। बाद में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित करेगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply