Header Banner

एनसीसी कैम्प में एमएमपीएस की छात्राओं का प्रदर्शन

BY — August 14, 2013

140802Udaipur. 12 आरएसी, बी. एन. देबारी में गत दिनों आयोजित सीएटीसी कैम्प में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की 21 एनसीसी छात्राओं ने एएनओ थर्ड ऑफिसर मोनिका सेठ के नेतृत्व में भाग लिया।

कैम्प के दौरान इन छात्राओं ने विविध खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत टग ऑफ वॉर व एकल नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर 4 स्वर्ण पदक, ड्रिल व समूह नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कर 19 रजत पदक तथा फायरिंग में तृतीय स्थान प्राप्त कर एक कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। जोधपुर में दिनांक 5 से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाले प्री-थल सैनिक कैम्प के लिए आयुषी जैन व वैभवी सरनोत का चयन किया गया है। यह जानकारी स्कूल के प्राचार्य संजय दत्ता ने दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply