शहरीकरण, नागरिकता व नगर नियोजन पर कार्यशाला 17 से

BY — August 14, 2013

workshopudaipur. शहरीकरण, नागरिकता व नगर नियोजन पर विद्या भवन सोसायटी के तत्‍वावधान में दो दिनी राष्ट्रीय कार्यशाला 17 अगस्‍त से शुरू होगी। विद्या भवन सोसायटी के अध्यक्ष रियाज तहसीन ने बताया कि कार्यषाला का उद्घाटन शहरी विकास मंत्री डा. गिरिजा व्यास करेंगी।

अध्यक्षता यूआईटी अध्यक्ष रूप कुमार खुराना करेंगे। समापन समारोह में पूर्व गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया का आतिथ्य प्राप्त होगा। मुख्य उद्बोधन नगरीय विकास विभाग के सलाहकार एच. एस. संचेती देंगे। आयोजन सचिव अनिल मेहता ने बताया कि दो दिनों में नगर नियोजन से जुड़े प्रमुख राजनेता, प्रषासनिक अधिकारी, नगर नियोजक व विषय विषेषज्ञ गहन विचार विमर्ष करेंगे कार्यषाला के विभिन्न सत्रों में सांसद रघुवीर सिंह मीणा, मेयर रजनी डांगी, संभागीय आयुक्त डा. सुबोध अग्रवाल, जिला कलक्टर आषुतोष पेढनेकर, पुलिस अधीक्षक महेष गोयल को मुख्य अतिथी के रूप में आमंत्रित किया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *