Header Banner

महिन्द्रा ट्रेक्टर्स : मानसून महोत्सव में 61 ट्रैक्टर्स की डिलीवरी

BY — August 17, 2013

170819Udaipur. महिन्द्रा ट्रैक्टर्स की ओर से कृषि उपज मंडी स्थित किसान भवन में मानसून महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक ट्रैक्टर की खरीद पर 32 इंच का एलसीडी टीवी उपहारस्वरूप दिया गया। कार्यक्रम में 61 ट्रेक्टर्स की एक साथ डिलीवरी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि उपज मंडी के चेयरमैन मोड़सिंह सिसोदिया ने की। मुख्य अतिथि महिन्द्रा के एरिया मैनेजर पंकज अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. एस. आर. मालू तथा महिन्द्रा के जोनल हेड टी. के. भारद्वाज थे।
170820महोत्सव में जिले भर से करीब 600 किसानों ने भाग लिया। इनमें अतिथियों ने 61 ट्रैक्टरों की चाबियां सौंपी गई। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी हुई। सभी के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी। ग्राहकों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर ट्रैक्टर के रखरखाव एवं नई खूबियों की जानकारी दी गई। अंत में रिद्धि सिद्धि एग्रो इंजीनियरिंग के पार्टनर प्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम के प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply