चार्टर दिवस पर दी आकर्षक प्रस्‍तुतियां

BY — August 17, 2013

जैन सोश्यल ग्रुप उमंग

170818Udaipur. जैन सोश्यल ग्रुप उमंग का चार्टर दिवस योग सेवा समिति में संगीतमय सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया। ग्रुप सदस्यों के बच्चों  ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत अर्हम संचेती द्वारा प्रस्तुत की गई कविता ये मेरा भारत महान, मेरा देश, मेरा देश से हुई । इसके पश्चात उन्होंने पापा तू बैंण्ड बजा ले पर नृत्य भी प्रस्तुत किया। सृष्टि कारवां ने ले जा.. ले जा.. महकी रात में. . , तिथि बोहरा ने यहां हर कदम कदम पर धरती बदले रंग.., रौनक भंसाली ने तेरे प्यार का नशा फ्यूज़न पेश किया। सौम्या तलेसरा ने सुरीली आवाज में जहां डाल-डाल पर सोने की चिडिय़ा करती है बसेरा.. पेश कर सभी का मन मोह लिया। आशा भोंसले के गीत ओ मेरे सोना रे सोना रे.. और लता मंगेशकर का गाया नैनों में बदरा छाये.. गीत भी पेश किए। पायल डूंगरवाल ने जो है अलबेला, फ्यूजन डांस किया। रेखा जैन ने ए मेरे वतन के लोगों.. की भावमयी प्रस्तुति दी। दीपाली गलुण्डिया ने सारे जहां में कहीं नहीं है दूसरा.. पर फ्यूजन नृत्य पेश किया।
170817प्रारम्भ में ग्रुप अध्यक्ष डॅा. सुन्दरलाल दक ने कहा कि जैन सोश्यल ग्रुप फाउण्डेशन ने उत्तराखंड त्रासदी में सहयोग स्वरूप एक करोड़ रुपए के कपड़े, राशि व अन्य वस्तुएं भिजवाए हैं। ग्रुप पानी की कमी वाले स्थानों पर पानी उपलब्ध करा रहा है। विश्व स्तर पर 378 शाखाएं एवं 65 हजार परिवार इस ग्रुप से जुड़े हुए हैं।
समारोह की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख मधु मेहता, विशिष्टअ अतिथि मोतीलाल मिण्डा, ओ. पी. चपलोत, शैलेष जैन, शरद कारवां व समारोह के अध्यक्ष बी. एच. बाफना ने ग्रुप के कार्यों की सराहना की। प्रारम्भ में विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, साधना दक, कविता बोहरा एवं ग्रुप ने नवकार मंत्र का वाचन किया। ग्रुप की प्रार्थना भी इसी ग्रुप ने प्रस्तुत की। सचिव पियूष भंसाली ने अंत में धन्यवाद दिया। संचालन शकुंतला सरुपरिया ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *