Header Banner

नादिरा बब्बर 21 को उदयपुर में

BY — August 18, 2013

विद्यापीठ के स्थापना दिवस पर होंगी सम्मानित

nadira babbarUdaipur. राजस्थान विद्यापीठ विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करेगा। इसकी शुरूआत 21 अगस्त को विद्यापीठ के 77 वें स्थापना दिवस से प्रारंभ होगी।

कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने बताया कि सम्मान समारोह में राष्ट्रीय स्तर राज्य स्तर तथा जिला स्तर की उन विभूतियों को सम्मानित किया जावेगा जिन्होंने समाज के षिक्षा, साहित्य, खेल, पर्यावरण, विज्ञान सहित अन्य गतिविधियों में हमारे देश एवं समाज का गौरव बढ़ाया हो। रजिस्ट्रार डॉ. प्रकाश शर्मा ने बताया कि विद्यापीठ का 77 वां स्थापना दिवस 21 अगस्त को सुबह 10.30 बजे प्रताप नगर स्थित कम्प्यूटर सांइस एवं आईटी सभागार में होगा। स्थापना दिवस का शुभारंभ कुलाधिपति प्रो. भवानी शंकर गर्ग करेंगे। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं नाट्य निर्देशक नादिरा बब्बर होगी। अध्यक्षता पूर्व इनकम टैक्स कमिश्नरर एच. सी. पारीक होंगे। विशिष्ट् अतिथि हैदराबाद न्यूरो सर्जरी एनआईएमएस के. प्रो. अनिरूद्ध पुरोहित, राजीव गांधी जनजाति विश्‍वविद्यालय के कुलपति टी. सी. डामोर होंगे।
समाज विभूति सम्मान : रंगकर्मी नादिरा बब्बर, कुलपति टी. सी. डामोर, डॉ. अनिरूद्ध पुरोहित, पण्डित नरेन्द्र मिश्र, अन्तर्राष्ट्रीय अम्पायर रघुवीरसिंह, स्नेक केचर चमनसिंह।
उत्कृष्ट् सेवा सम्मान : विद्यापीठ स्तर पर श्रेष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में वाहन चालक रतनसिंह, व्यवस्थापक हीरालाल चौबीसा, सहायक आचार्य डॉ. देवेन्द्रा आमेटा, डॉ. सुनिता सिंह, प्रधानाचार्य रंजना अग्रवाल, डॉ. प्रकाश शर्मा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply