पीसीसी में 20 तक देना होगा पैनल

BY — August 18, 2013

शहर जिला कांग्रेस की बैठक

180808Udaipur. विधायकों के दावेदारों के पैनल शहर जिला कांग्रेस को 20 अगस्त  तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपने होंगे। इस संबंध में रविवार सुबह दुर्गा नर्सरी स्थित आशीर्वाद कॉटेज में शहर जिला कांग्रेस की बैठक हुई।

बैठक के प्रभारी डॉ. जफर खान ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत की योजनाओं को देश के अन्यश कई राज्योंर ने अपनाया है। यहां के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे आमजन तक योजनाओं को पहुंचाएं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया ने कहा कि शहर विधायक के लिए मांगे गये सभी आवेदन पत्रों को पीसीसी अध्यक्ष को सौपें जाएंगे तथा आवेदन-पत्रों पर जो भी निर्णय प्रदेश कांग्रेस लेगी, वो हमें मान्य होगा। इस दौरान यूआईटी चेयरमैन रूपकुमार खुराना, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रामचन्द्र मेनारिया, उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, शराफत खान, अर्जुन राजोरा, हरिश शर्मा, जसवन्तसिंह टांक, मुजीब सिद्वीकी, पूरण मेनारिया, प्रमोदनी बक्षी, राधाकिशन मेहरा, के. के. शर्मा, अली कौसर ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन गणेश राजोरा ने किया तथा धन्यवाद दिनेश दवे ने दिया।
इस अवसर पर भरत आमेटा, बतुल हबीब, गणेश राजोरा, कमलनयन खण्डेलवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्दा सुहालका, राजेश जैन, प्रेम घावरी, अजयसिंह, दिनेश दवे, प्रमोदनी बक्षी, मधु सालवी, प्रमोद खाब्या, मानमल जैन, सारिका सिंह, कैलाश जैन, गोरीशंकर डांगी, प्रवीण पुरोहित, जयप्रकाश टांक, दुर्गादेवी सालवी, शिवशंकर मेनारिया, सुधीर जोशी, राव कल्याणसिंह, अर्जुन मेनारिया, गोपाल नागर, डॉ. दीपक औदिच्य, अंकिता वैश्य, राहुल व्यास, राजेश चुग, जसवन्त गन्ना, सोमेश्वर मीणा, दुर्गा नवल, रंजना साहू, कमला मीणा, पुरूषोत्तम डोडेजा कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *