निशक्तों और कैदियों को बांधी राखी

BY — August 20, 2013

200804Udaipur/fatahnagar. भाई और बहन के प्यार को जताता रक्षाबंधन का पर्व मंगलवार को विभिन्न संस्थाओं और संगठनों की ओर से हर्षोल्लास से मनाया गया। नारायण सेवा संस्थान में मूक बधिरों, निशक्तों  को राखी बांधी गई तो फतहनगर के लायंस क्लाब ने मावली कारागार में कैदियों को राखी बांधी।

200805नारायण सेवा संस्थान में देश-विदेश से आये एक हजार से अधिक निशक्त बन्धु बांधव, आवासीय विद्यालय में रह रहे जन्मजात पोलियो ग्रसित, जन्मजात अस्थि विकलांग, प्रज्ञाचक्षु, मूक बधिर एवं निराश्रित बन्धु बाधवों को संस्थान की निदेशक वंदना अग्रवाल के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण के साथ रक्षा सूत्र बांधे गए। रक्षा सूत्र बांधने का सिलसिला 2.30 घण्टे तक चला।
200808लायन्स क्लब की फतहनगर शाखा द्वारा मावली कारागार में कैदियों को राखी बांधी गई। इस अवसर पर लायन्स कलब अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, शैलेश पालीवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनिल कुमार डांगी, अशोक कुमार कटारिया, ज्ञानचंद पाटोदी, सोहनलाल गोयल, सत्यनारायण, सुनील मून्दड़ा, दिनेश अग्रवाल, प्रकाश मंगल,गोपाल सोनी समेत अन्य कलब पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने कैदियों के साथ जलपान भी किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *