डागलिया तुलसी साधना शिखर के अध्यक्ष

BY — August 20, 2013

वर्ष भर में होंगे कई कार्यक्रम

200806Udaipur. तुलसी साधना शिखर राजसमन्द की साधारण सभा की बैठक में भंवरलाल डागलिया को सर्व सम्मति से वर्ष 2013-16 के लिए अध्यक्ष मनोनीत कर उन्हें नई कार्यकारिणी के गठन हेतु अधिकृत किया गया।

महामंत्री डागलिया ने वर्ष 2011-13 में किये गये कार्यों का विवरण पेश करते हुए बताया कि आचार्य तुलसी जन्म शताब्दी वर्ष में निम्न योजनाएं हैं। इनमें संस्कार निर्माण एवं जन कल्याणकारी विषयों पर प्रतिमाह संगोष्ठी करना, वृद्धाश्रम शुरु करने हेतु सुविधाओं का निर्माण करना, निशक्तजनों की समस्याओं के समाधान हेतु शिविर लगाना, समाज में दिखावे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु श्रावक सम्मेलन करना, प्रतिभावान विद्यार्थीयों को आचार्य भारीमाल पुरस्कार के तहत एक हजार रुपये प्रति छात्र छात्रवृति एवं सम्मान पत्र देना, समाज के लिए निस्स्वार्थ भाव से सेवा करने वाले समाज सेवी को आचार्य महाश्रमण सेवा सम्मान जिसके तहत इक्याेवन हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र प्रदान करना आदि प्रमुख हैं।
संस्था के मंत्री अरुण कोठारी ने बताया कि परिसर में एक बड़े होल व भोजन शाला का निर्माण कराया जाएगा हॉल के लिए ग्यारह लाख रुपए समाजसेवी सुमतिलाल गोठी व्दारा उपलब्ध कराई जाएगी। एक बड़े हॉल का निर्माण वैद्य बालकिशन गर्ग द्वारा निर्मित कराया जाएगा। अध्यकक्षता संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष भंवर वागरेचा ने की। विशिष्ट् अतिथि समाज सेवी चैन्नई निवासी जुगराज नाहर थे। बेठक में नये ट्रस्टी हितेश जवेर चन्द डागलिया, गणेश कछारा, श्याम चौरडिया व सवाईलाल पोखरना का सम्मान किया गया। बेठक में संस्था उपाध्यक्ष लक्ष्मण कर्नावट ने भी विचार व्यक्त किये। धन्यवाद संस्था के मंत्री अरुण कोठारी ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *