देश को अग्रणी श्रेणी में लाना ही राजीव को श्रद्धांजलि

BY — August 20, 2013

सदभावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती

200802Udaipur. पूर्व प्रधानमंत्री एवं 21वीं शताब्दी के निर्माणकर्ता सद्भावना के मसीहा राजीव गांधी की जयंती पर मंगलवार को विभिन्नब कार्यक्रम हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सदभावना की शपथ ली। इस अवसर पर विचार गोष्ठी  भी हुई।

शहर जिला कांग्रेस कार्यालय आशीर्वाद कॉटेज, दुर्गानर्सरी रोड पर सुबह 11 बजे हुई गोष्ठी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा ने कहा कि राजीवजी के 21वीं सदी के सपने को साकार कर देश को विश्व में अग्रणी श्रेणी में खड़ा करना ही राजीव गांधी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यूआईटी अध्यक्ष रूपकुमार खुराना, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पीसीसी सचिव गोपाल शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, सोमेश्वर मीणा, जसवंत सिंह टांक, अर्जुन राजोरा, दरियाव सिंह चुण्डावत, के. के. शर्मा ने भी राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में दिलीप सुखाडिय़ा, रोड़ीलाल खटीक, मानमल कुदाल, एडवोकेट बंशीलाल, डॉ. एस. बी. नागर, गोपाल नागर, ए ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सिद्दीकी, चन्द्रसिंह कोठारी, दिनेश दवे, बतुल हबीब, राजेश जैन, रंजना साहू, के. जी. मूंदड़ा, नजमा मेवाफरोश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन दिनेश दवे ने किया एवं धन्यवाद निगम के विपक्ष के नेता दिनेश श्रीमाली ने किया।
200803पदाधिकारियों को दिलाई सद्भावना की शपथ
देहात जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के नेतृत्व में 21वीं सदी के स्वप्नदृष्टा  को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी में झाला ने राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक बताया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने का प्रयास सर्वप्रथम राजीव गांधी ने ही प्रारम्भ किया था। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में सार्वजनिक सभाओ में स्वीकार किया कि केन्द्र सरकार के भेजे एक रूपये मे से 15 पैसे ही गांव तक पहुंचते हैं। इसी भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए उन्होने पंचायतीराज को मजबूत कर कानून बनाकर केन्द्र के पैसे सीधे पंचायतों के खातों में पहुंचाने की व्यवस्था की। गोष्ठी में जिला प्रमुख मधु मेहता, इंटक के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली, भीण्डर नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तावत, वरिष्ठ नेता जगन्नाथ शर्मा, 15 सूत्रीय कार्यक्रम के सदस्य अजीज खान पठान, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी एवं कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल सांखला ने विचार व्यक्त किये। बाद में झाला ने पदाधिकारियों को सद्भावना शपथ दिलाई।
मीडिया सेन्टर पर पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्वय में हुए कार्यक्रम में फिरोज अहमद शेख, विनोद जैन, बालू सालवी, भगवती प्रजापत, मांगीलाल मेघवाल, मेघराज मीणा, रमेश, मीणा, मदन पटेल, नितेश सर्राफ सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।
देहात जिला किसान कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई एवं उनके विचारों, आदर्शों, उद्देश्यों् पर चलने की शपथ ली। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश सुथार ने उनके त्याग, बलिदान देश सेवा में किए गए कार्यों पर प्रकाष डाला। प्रवक्ता टीटू सुथार ने बताया कि राजीवजी के कार्यों के कारण ही युवाओं की जो आज देश अहम भूमिका है उसका श्रेय केवल राजीवजी को ही जाता है। इस पुन्य स्मरण दिवस पर सत्यनारायण मेनारिया, हरिश शर्मा, भुवनेश व्यास, चौथमल टांक, नरेन्द्र सुथार, गोपाल बम्ब, नारायणसिंह राजपूत, हीरालाल डांगी, भरत सालवी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

फतहनगर. यहां की मुद्गल वाटिका में नगर युवा कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर स्व.राजीव गांधी के त्याग व बलिदान को याद किया गया। युवाओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प व्यकत किया। फल वितरण किया गया। इस मौके पर नगर कांग्रेस के महामंत्री शैलेष पालीवाल,नगर युवा अध्यक्ष ओमप्रकाश बारबर,विधानसभा अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मो.इरशाद,ब्लॉक महासचिव मुकेश पहाडिय़ा,नगर अल्पसंख्यक अध्यक्ष शरीफ मंसुरी,सेवादल अध्यक्ष किशन गुर्जर,विधायक प्रतिनिधि सुनिल कुमार मून्दड़ा,रतनलाल पहाडिय़ा,सुनिल यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *