Header Banner

ईद मिलन समारोह में पहुंचे शक्तावत

BY — August 20, 2013

200801Udaipur. अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा सोमवार को ईद-मिलन समारोह का कार्यक्रम अलीपुरा मस्जिद स्थित रजा गार्डन में रखा गया। इसमें राजस्थान सरकार के संसदीय सचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने शिरकत की।

उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार भाईचारा और सद्भाव का पर्व है और लोग इसे जाति-मजहब से ऊपर उठकर मनाते हैं। ईद दुनिया में खुशी, अमन-चैन, बरकत और रहमत का पैगाम लेकर आती है। इस अवसर पर उपनिदेशक (अल्पसंख्यक) रफीक अहमद, अल्पसंख्यक कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद सलीम शेख, डी. आई. खान, शराफत खान, मोहम्मद रईस खान, कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, शकील खान, अब्दुल अजीज, अल्पसंख्यक कर्मचारी संघ अध्यक्ष शकीला खान, महासचिव मोहम्मद युनुस शेख, अख्तर हुसैन, मोहम्मद सुभान, सैयद नजर अली, मुफ्ती बडे आलम, शुभांकर दास, तुषार मेहता, एन. के. जैकब सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संसदीय सचिव को अल्पसंख्यक कार्यक्रम अधिकारी द्वारा मेवाड़ी पगड़ी एवं डी. आई. खान, फिरोज अहमद शेख, रईस खान, अख्तर हुसैन ने माला पहनाकर स्वागत किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply