Header Banner

बागला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महामंत्री

BY — August 20, 2013

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी घोषित

200810फतहनगर. भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष घनश्याम मंगल ने फतहनगर-सनवाड़ मण्डल की कार्यकारिणी घोषित कर दी। साथ ही भाजपा महिला मोर्चा अध्यंक्ष हेमलता जैन ने भी अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी।

व्यापार प्रकोष्ठ में पारसमल सिंयाल व बद्रीलाल सोनी को उपाध्यक्ष, राधेश्याम बागला को महामंत्री, घनश्याम विजयवर्गीय व हरीशचन्द्र सिंहल को मंत्री, सम्पतलाल बापना को कोषाध्यक्ष, अशोक कटारिया व अशोक मोर को प्रदेश प्रतिनिधि एवं देवेन्द्रसिंह गौड़, अम्बालाल सेठ, राधेश्याम शर्मा व देवीलाल टेलर को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया। इधर कांग्रेस के विधानसभा मावली क्षेत्र अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने कार्यकारिणी का विस्तार कर ग्राम पंचायत वासनी कला की कार्यकारिणी घोषित की जिसमें सर्वसम्मति से चांद खां को अध्यक्ष, आसान मोहम्मद व हकीम मोहम्मद- उपाध्यक्ष, अयूब मोहम्मद महामंत्री, मेहबूब खां प्रवक्ता, लाल खां सचिव मनोनीत किए गए।
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित
भाजपा महिला मण्डल अध्यक्ष हेमलता जैन ने फतहनगर-सनवाड़ महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित करते हुए श्रीमती अम्बादेवी शर्मा को व.उपाध्यक्ष,श्रीमती लीला कुंवर राजावत, ललितादेवी तेली, जयश्री पोखरना, समदर चावड़ा व उषादेवी बागला को उपाध्यक्ष, रेखा कुंवर भाटी व ऋतुदेवी अग्रवाल को महामंत्री, सुशीला कुमावत, मैना जीनगर, रूकमणी देवी सोनी, कलावती आचार्य, सरोज सोनी व उमा देवड़ा को मंत्री एवं कमला मेनारिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। इसके अलावा गिरिजा मीणा,चंचल मंगल,शांता यादव,भावना स्वर्णकार, कमला मोर, यशवन्त रावल आदि संरक्षक एवं 12 कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply