आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को राखी निर्माण प्रशिक्षण

BY — August 21, 2013

210805Udaipur. इनरव्हील क्लब द्वारा राजस्थान महिला मण्डल के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन पर राखी बनाने, थाली सजाने एवं रंगोली बनाना सिखाया गया। कार्यक्रम में कुल 50 महिलाओं ने भाग लिया।

क्लब अध्यक्ष शकुन्तला धाकड़ ने आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं को राखी का महत्व बताया। इनरव्हील क्लब की पूर्वाध्यक्ष विजयलक्ष्मी बंसल ने महिलाओं को विभिन्न प्रकार की राखियां बनाना, थाली सजाना व तरह-तरह की रंगोली बनाना सिखाने के साथ उनसे प्रायोगिक अभ्यास भी कराया। महिलाओं ने रुचि लेकर विभिन्न प्रकार की राखियां स्वयं बनाकर दिखाई। सचिव स्नेहलता साबला ने धन्यवाद दिया। बेला जैन, मधु नाहर, नीतू सरूपरिया ने प्रशिक्षण कार्य में सहयोग प्रदान किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *