Header Banner

आरएएस के सी शर्मा उदयपुर में लोकपाल नियुक्त

BY — August 26, 2013

260801Udaipur. राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी के. सी. शर्मा को जिले में महानरेगा एवं एकीकृत जलग्रहण कार्यक्रम का लोकपाल नियुक्त किया है। शर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।

शर्मा लम्बे समय तक राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के बतौर राज्य के कई महत्वपूर्ण पदों पर तथा उदयपुर में जिला रसद अधिकारी, जिला परिषद में मुख्य‍ कार्यकारी अधिकारी के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। श्री शर्मा की नियुक्ति के आदेश ग्रामीण विकास आयुक्त ने जारी किये हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद ने बताया कि महानरेगा एवं जलग्रहण कार्यक्रम के संबंधी किसी भी शिकायत के लिए जिला परिषद की द्वितीय मंजिल स्थित लोकपाल कार्यालय में आमजन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply