Header Banner

व्यापार मण्डल की पिकनिक: कैलाश अध्‍यक्ष, मूंदड़ा महामंत्री

BY — August 26, 2013

260811फतहनगर. व्यापार मण्डल की पिकनिक देसुरी स्थित सोनाणा खेतलेश्वर भैरूजी के स्थान पर हुई जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। नवीन कार्यकारिणी में निवर्तमान अध्यक्ष ओंकारलाल गर्ग एवं शंकरलाल बापना को संरक्षक मनोनीत किया गया जबकि कैलाशचन्द्र अग्रवाल को अध्यक्ष एवं जगदीशचन्द्र मून्दड़ा को महामंत्री बनाया गया।

खुदरा व्यापार अध्यक्ष के लिए राधेश्याम बागला पर सर्व सम्मति बनी तथा महामंत्री के रूप में हरीशचन्द्र सिंघल चुने गए। बैठक के दौरान कार्यालय निर्माण करवाने,बाजार में पूर्णिमा पर प्रतिष्ठान बंद रखने,संगठन को मजबूती प्रदान करने आदि पर चर्चा एवं प्रस्ताव लिए गए। आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल, सम्पतलाल हिंगड़,ज्ञानचंद पाटोदी,सत्यनारायण,अशोक कटारिया,लक्ष्मीलाल खेरोदिया,महावीर प्रसाद अग्रवाल,यशवन्त मोर समेत कई प्रमुख व्यापारी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply