Header Banner

निर्माण निषेध क्षेत्र में निर्माण पर बंगला सीज

BY — August 29, 2013

एसीबी ने निगम के साथ की कार्रवाई

290811Udaipur. निर्माण निषेध क्षेत्र में लगातार निर्माण की शिकायत जयपुर तक पहुंचने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यू्रो की टीम ने गुरुवार को अम्बावगढ़ क्षेत्र में सीज्ड़ मकान को सीज किया। वे अपने साथ निगम की टीम को भी ले गए।

जानकारी के अनुसार अम्बावगढ़ क्षेत्र में ज्योत्स्ना झाला अपने मकान में दूसरी व तीसरी मंजिल पर निर्माण करवा रही थीं। फतहसागर के आसपास का क्षेत्र निर्माण निषेध क्षेत्र में है जहां कोई निर्माण नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद वे लगातार निर्माण करवा रही थीं। पूर्व में दो बार शिकायत पर नगर निगम का दस्ता मौके पर पहुंचता, हल्कीह-फुल्की कार्रवाई करता और वापस लौट आता। अंततोगत्वा शिकायत जयपुर तक पहुंची। इसके बाद आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम नगर निगम की टीम को लेकर मौके पर पहुंची और सीज बंगले को वापस सीज किया।
290810सूत्रों के अनुसार निगम भी यहां मन से कार्रवाई नहीं करना चाहता। महापौर रजनी डांगी तो पूर्व में भी कई बैठकों में मांग कर चुकी हैं कि इन क्षेत्रों में परिवार बढ़ चुके हैं। इसलिए इन्हें  निर्माण की अनुमति दी जानी चाहिए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply