Header Banner

वार्डों में पानी, मरीजों की उड़ी नींद

BY — August 29, 2013

रात गुजारी मरीज के बिस्तर पर बैठे-बैठे

290804Udaipur. आए दिन समस्याओं को लेकर चर्चा में रहने वाला एमबी हॉस्पिटल में बुधवार रात वार्डों में पानी भर गया। परिजन तो परेशान हुए ही, मरीजों की भी नींद उड़ गई। परिजन भी मरीज के साथ बिस्तर पर ही बैठे रहे।

290805जानकारी के अनुसार आपातकालीन परिसर के ऊपर स्थित वार्ड के ऊपर काम चल रहा है। निर्माण के दौरान पानी की आपूर्ति के लिए छतों पर प्लारस्टिक की टंकियां रखी गई हैं। टंकियों में पानी भरने के लिए रात में बोरिंग शुरू कर टंकी का वॉल्व् खोल दिया गया। वॉल्वई खोलने के बाद बंद नहीं किया गया जिससे टंकी ओवरफ्लो हो गई और पानी वार्डों में भर गया। मरीजों व परिजनों ने स्टाीफ से पूछा तो वे भी हतप्रभ थे। रात गुजारनी भारी पड़ गई। सुबह फिटर को मौके पर बुलवाकर सफाईकर्मियों ने हालात संभाले। काफी देर तक यह कार्य चला तब कहीं जाकर मरीजों व परिजनों ने राहत की सांस ली।

290806

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply