Header Banner

बच्‍चे तो आखिर बच्‍चे ही हैं

BY — August 30, 2013

300814फतहनगर. धर्म की आड़ लेकर लोग एक दूसरे के खिलाफ चाहे कितना ही जहर उगले लेकिन ईंटाली में इस जहर से अनजान मुस्लिम बच्चों ने जाति और धर्म की दीवार को दरकिनार करते हुए जन्माष्टमी के पर्व को उल्लास के साथ मनाया।

मातृभूमि विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय ईण्टाली में कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम में खुशनुमा पिनारा व अरबाज खान राधा व कृष्ण बने तथा अपनी मन मोहक प्रस्तुतियों से कृष्ण भकतों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कृष्ण के जीवन से जुड़ी कथाएं तथा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। विद्यालय की ओर से सभी बाल कलाकारों को पुरस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता मधुसुदन पारीक ने की। संचालन नारायणलाल जणवा ने किया जबकि व्यवस्थापक ओमप्रकाश सोनी ने अतिथि स्वागत किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply