Header Banner

धूमधाम से निकला धन्यवाद जुलूस

BY — August 30, 2013

छात्र संघर्ष समिति

300809udaipur. सुविवि छात्रसंघ चुनाव में छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले विजयी छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पालीवाल का धन्यवाद जुलूस शुक्रवार को निकाला गया। जुलूस सुबह यूनिवर्सिटी रोड स्थित तुलसी वाटिका से आरंभ हुआ। इसमें काफी संख्या में शामिल छात्रों ने नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया।

300810300808काफी संख्या  में छात्र वाहनों पर चलते रहे। अमित को ढेरों फूलमालाओं से लाद दिया। खुली जीप में सवार अमित के साथ साइंस कॉलेज के मयूरध्वजसिंह चौहान, सूर्यप्रकाश सुहालका, दिलीप जोशी, दीपक शर्मा, रवि शर्मा, पर्वतसिंह राणा, अशोक शर्मा सहित कई छात्र नेता मौजूद थे।
300811जुलूस वाटिका से आरंभ होकर अशोकनगर, कोर्ट चौराहा, कलक्ट्रे ट, देहलीगेट, बापू बाजार, सूरजपोल, कुम्हारों का भट्टा, दुर्गा नर्सरी होते हुए वापस कार्यालय पर समाप्त हुआ। रास्ते भर में छात्रों ने खूब आतिशबाजी की और डांस किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply