‘तलाश एक खास लड़की की जो अलग दिखे’

BY — September 4, 2013

‘आइस : द सिटी क्रॉल‘ के ऑडिशंस 15 को उदयपुर में
चैनल वी पर होगा प्रसारण

Scania Metrolink 4x2 12 m Bangalore, India Photo: Arun H.C. 2012Udaipur. कहते हैं कि खूबसूरती देखने वालों की आंखों में होती है। अपनी तरह के अनूठे इस नए रियलिटी शो ‘आइस – द सिटी क्रॉल‘ के जरिए ‘हॉट‘ शब्द की नई परिभाषा तैयार होने जा रही है। शो के ऑडिशंस 15 सितंबर को भैरवगढ़ पैलेस में सुबह 10 बजे से होंगे।

शो में सिलेब्रिटीज एक खास लड़की की तलाश के लिए देश के 13 शहरों की यात्रा करेंगे। यह सफर बस या फिर एयर ट्रैवल के जरिए होगा और इस सफर का मकसद होगा सबसे ‘हटकर और हॉट‘ लड़की तलाश करना। इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के अलावा और भी हैरान कर देने वाली चीजें होंगी और इसकी शुरुआत जल्दी ही चैनल वी पर होने वाली है।
बहरहाल, ‘द सिटी क्रॉल‘ की बस में अलग-अलग फील्ड की हस्तियां ट्रैवल करेंगी। इस सफर में यूथ आइकॉन डीजे सुमित सेठी के साथ देश की लड़कियों के दिलों की धड़कन, सूर्यवीर अपने बैंड अहसास के साथ शामिल होंगे। ये परफॉर्म करने के साथ कंटेस्टेंट्स के टेलंट को जज भी करेंगे। अपनी तरह के पहले इवेंट की होस्ट होंगी वीजे सुपर्णा, यला और चमेली। और हां, इस शो में जान डालने के लिए कई सरप्राइज गेस्ट्स भी शामिल होंगे। ‘आइस – द हॉटेस्ट गर्ल ऑफ इंडिया‘ के पास खूबसूरती, दिमाग, चुस्ती, चार्म और हाजिरजवाबी जैसे गुण तलाशे जाएंगे।
शो के लिए ऑडिशन 4 सितंबर से शुरू हो गए। पहला ऑडिशन गुवाहाटी में हुआ। अब दिल्ली, पुणे, चंड़ीगढ़, लुधियाना, जयपुर, उदयपुर, इंदौर, नागपुर, हैदराबाद, मुंबई, भुवनेश्वर और गोवा में ऑडिशंस होंगे। कुल मिलाकर 13 शहरों में हॉटेस्ट गर्ल की तलाश होगी। ब्रैंड एंबेसेडर मलाइका अरोड़ा खान भी इस शो में अपना जलवा बिखेरेंगी। फाइनल कंटेस्टेंट्स को रमोला बच्चन के ग्रूमिंग सेशन मिलेंगे। इन लड़कियों के फोटो शूट करेंगे जाने-माने फोटोग्राफर हैदर खान।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *