इंटर स्टेट स्कूल रोलर स्पीड स्केटिंग में 42 पदक जीते उदयपुर ने

BY — September 4, 2013

040901Udaipur. जयपुर में आयोजित स्टेट इन्टर स्कूल रोलर स्पीड स्केटिंग रेस में जिले के स्कूलों ने  42 पदक जीते।  22 स्वर्ण , 14 रजत  एवं 4 कांस्य  पदक प्राप्त किये ।

कोच मंजीत सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में इनलाइन में अंडर -6 में कृपा ने  1 स्वर्ण ,एक रजत ,हंसिका ने एक स्वर्ण ,एक रजत, अर्जुन ने दो रजत,  अंडर – 8 में जगत प्रताप सिंह ने एक स्वर्ण, एक रजत, अंडर – 10  में कृष्णा कँवर ने दो स्वर्ण , वैभव ने दो स्वर्ण , अंडर – 10  में पुष्पेन्द्र सिंह ने दो कांस्य, अंडर -12 में  कृपा वर्मा ने  दो स्वर्ण, उत्तमवीर सिंह ने  दो स्वर्ण, दर्शन राज ने दो रजत, अंडर – 14 में दिव्याराज सिंह  ने दो स्वर्ण, विश्वजीत सिंह ने  दो रजत पदक प्राप्त किये |
क्वाड्स  में अंडर – 6  में कुशाग्र  ने दो स्वर्ण , अंडर – 8 में अर्नव ने एक स्वर्ण,  अंडर – 12  में तनिष्का ने एक रजत , इशिका  ने एक कांस्य ,अंडर – 14 में देवान्शी  ने एक रजत, एक कांस्य,  विनय ने एक स्वर्ण, जतिन ने  एक रजत, अंडर -16  में पी . पुवेन्द्रम ने दो  स्वर्ण, अंडर -19 में मुस्कान ने दो स्वर्ण, नकुल ने एक स्वर्ण , एक रजत पदक हासिल कर उदयपुर जिले का नाम रोशन  किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *