Header Banner

आपसी विवाद को लेकर फायरिंग

BY — September 6, 2013

060912udaipur. आपसी विवाद को लेकर शहर के हिरणमगरी सेक्टर 11 स्थित अग्रवाल धर्मशाला के बाहर बाइक पर आए युवकों ने दो युवकों पर फायरिंग कर दी। आसपास व्यापारियों में इससे दहशत फैल गई वहीं पुलिस के सामने व्यापारियों ने आक्रोश भी जताया।

जानकारी के अनुसार दो युवक चाय की लॉरी पर खड़े थे तभी चार-पांच युवक बाइक पर सवार होकर आए और दोनों से बहस शुरू कर दी। विवाद बढ़ते ही बाइक सवार युवकों ने हाथों में लेकर आए लठ, बेसबॉल के डण्डे से मारपीट का प्रयास किया। इस पर दोनों युवक वहां से भाग निकले।

060911हंगामा बढ़ता देख व्यापारी पहुंचे और युवकों को पकड़ने का प्रयास किया इस पर युवकों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक व्यापपारी हताहत हो गया।
फायरिंग की सूचना पर गोवर्धन विलास थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। गिर्वा डिप्टीा दिव्याइ मित्तंल भी सूचना मिलने पर पहुंची। अधिकारियों ने तत्कासल शहर में नाकाबंदी करवाई लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चला। व्यांपारियों का आक्रोश था कि यहां आए दिन असामाजिक तत्वोंा की गतिविधियां बढ़ रही हैं। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply