Header Banner

निराश नहीं किया सनी ने प्रशसंकों को

BY — September 6, 2013

हाथ हिलाकर किया अभिवादन

060917udaipur. भैयाजी सुपरहिट! यह फिल्म का नाम तो है ही लेकिन आज सनी दयोल के शूटिंग के दौरान फाइट दृश्योंप को फिल्मा‍ते समय खडे़ दर्शकों में से भी जब ऐसी ही आवाज गूंजी तो सनी मुस्कराए बिना नहीं रह सके।

060918फिल्म  की शूटिंग शुक्रवार को समीपवर्ती उमरड़ा की पहाडि़यों में की गई। यहां सेट लगाया गया था। बैलगाडि़यां, ट्रेक्टर आदि भी मंगवाए गए। फाइटिंग के दृश्य फिल्माते समय आसपास के दर्शकों में से आती आवाजों को सुनकर सनी ने हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया। इस दौरान दर्शकों ने सनी दयोल के प्रसिद्ध डायलोग भी बोले जिस पर वे मुस्‍कुराते रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply