Header Banner

महाकरोड़पति में पहला करोड़पति उदयपुर से

BY — September 7, 2013

इतिहास के अध्‍यापक ताज मोहम्‍मद रंगरेज ने जीते एक करोड़

kbc logoUdaipur. कौन बनेगा महाकरोड़पति शो सोनी टीवी पर शुरू हो चुका है। यह इसका सातवां संस्करण है। इस बार के शो में पहला करोड़पति ताज मोहम्मद रंगरेज लेकसिटी उदयपुर निवासी हैं।

ताज मोहम्मद फतहनगर स्कूल में इतिहास के अध्यापक हैं। ताज ने यह खेल आंशिक रूप से कम दिखने के रोग से ग्रस्त अपनी सात वर्षीया बेटी के लिए खेला। उन्होंने एक करोड़ रुपए जीतने के बाद कहा कि इससे वे अपनी बेटी का उपचार तो कराएंगे ही, साथ ही तीन अनप्रिविलेज्ड बच्चियों को शिक्षित करेंगे और दो अनाथ बालिकाओं का विवाह कराएंगे। ताज के खेल का प्रसारण दूसरे सप्‍ताह में किया जाएगा।
साभार : टाइम्‍स ऑफ इंडिया

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply