आदित्य ठाकरे का शिवसैनिकों ने किया स्वागत

BY — September 8, 2013

080906फतहनगर. आदित्य ठाकरे का मावली तहसील क्षेत्र के शिव सैनिकों ने शनिवार को स्वागत किया। उदयपुर आगमन पर आदित्य का बोहरा गणेश मंदिर पर शिवसेना तहसील प्रमुख नरेशचन्द्र खींची के नेतृत्व में मेवाड़ी पगड़ी व हार पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान तहसील क्षेत्र के रामचन्द्र प्रजापत, श्यामलाल सुथार, रमेश वैष्णव, कैलाश खींची, रतनलाल मीणा, पूरणमल खींची, महेन्द्रसिंह चौहान, पूरणपुरी गोस्वामी, दिनेश भील, पप्पु भील, कमलेश खींची, नरेश प्रजापत, बंशीलाल लौहार, अनिल प्रजापत आदि शिव सैनिक भी मौजूद थे। शिव सैनिकों के स्वागत से आदित्य ठाकरे अभिभूत हो गए। इससे पहले ठाकरे का डबोक हवाई अड्डा से डबोक पहुंचने पर शिव सैनिकों ने स्वागत किया तथा यहां से काफिले के रूप में उदयपुर ले जाया गया। जगह-जगह शिव सैनिकों ने पुष्पवृष्टि की तथा स्वागत द्वार भी लगाए गए। ठाकरे के साथ युवा सेना सम्पर्क प्रमुख राजस्थान मिलिंद कापड़े,राज्य प्रमुख अनिल कोठारी,अभिजीत सांवत,शिवसेना संासद अनिल देसाई आदि भी थे। आदित्य उदयपुर में छात्र संगठन के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *