Header Banner

मोर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष

BY — September 8, 2013

080905फतहनगर. व्यवसायी मकखनलाल मोर को अग्रवाल समाज की वर्ष 2013-14 की कार्यकारिणी का अध्यक्ष बनाया गया है। इस सम्बन्ध में समाज भवन में आहूत की गई बैठक में समाज के प्रत्येक घर से प्रतिनिधि ने भाग लिया।

आगामी दिनों होने वाले अग्रसेन जयन्ती महोत्सव का धूमधाम से आयोजन करने की योजना पर विचार विमर्श किया गया तथा योजना तैयार की गई। बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सत्यनारायण गर्ग को बतौर संरक्षक मनोनीत किया गया जबकि प्रकाश मंगल, कैलाश मोर व नरेश गर्ग को उपाध्यक्ष, घनश्याम सिंहल को मंत्री,घनश्याम गर्ग एवं दीपक अग्रवाल को सह मंत्री तथा नारायणलाल गर्ग को कोषध्यक्ष बनाया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply