राहुल की सभा में एक लाख लोग लाएगी देहात कांग्रेस

BY — September 8, 2013

सलूम्बर में 11 को प्रस्तावित रैली में जाएंगे शहर कांग्रेस से भी कार्यकर्ता

080902Udaipur. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सलूम्बर में 11 सितम्बर को प्रस्तावित आदिवासी-किसान रैली की तैयारियों को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला की अध्यक्षता में रविवार को हुई। इसमें एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया।

मुख्य  अतिथि सलूम्बर विधायक बसन्तीदेवी मीणा तथा विशिष्ट  अतिथि यूआईटी चेयरमैन रूपकुमार खुराना थे। झाला ने ब्लॉक अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों से विभिन्न विधानसभा क्षेत्र एवं ब्लॉकवार कार्यकर्ताओं को सलूम्बर रैली में ले जाने पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम एक बस में कार्यकर्ता रैली में पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों से सूची तलब करते हुए साधनों की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों को विधायको के साथ समन्वय कर ग्राम पंचायत एवं बूथस्तर तक के कार्यकर्ताओ की संख्या के आधार पर साधनों की सूची बनाने को कहा। रैली इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि नरेन्द्र मोदी की रैली का कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस के परम्परागत मतदाता आदिवासी एवं किसान जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने निजी वाहनो में भी वाहन की निर्धारित संख्या अनुसार कार्यकर्ताओ को लेकर सलूम्बर पहुंचे।

शहर कांग्रेस से भी जाएंगे कार्यकर्ता

उधर शहर कांग्रेस की हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यकक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा ने कहा कि राहुल गांधी के सलूम्बर में होने वाले सम्मेलन में उदयपुर शहर से हजारों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बसों एवं अपने स्वयं के वाहनों द्वारा सम्मेलन में पहुंचेंगे। उन्होंने शहर कांग्रेस कार्यकत्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रैली को सफल बनाने का अनुरोध किया है। रैली को सफल को बनाने के लिए पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी में शंकर भाटिया, गणेश राजोरा, हरीश शर्मा, सोमेश्वर मीणा, दिनेश श्रीमाली, राधाकिशन मेहरा, रोड़ीलाल खटीक, शकील अहमद, ए ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सिद्दीकी, बी ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्दा सुहालका, शहर विधानसभा क्षेत्र युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल हेमनानी, एनएसयूआई के अध्यक्ष दीपक मेवाड़ा, सेवादल के अध्यक्ष गोपाल नागर, नजमा मेवाफरोश, अजय सिंह सदस्य होंगे। कमेटी की बैठक कल 9 सितम्बर, सोमवार को सायं 4 बजे दुर्गानर्सरी रोड स्थित आशीर्वाद कॉटेज कांग्रेस कार्यालय में रखी गई है। जो भी पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन सलूम्बर जाने के इच्छुक है वे अपना रजिस्ट्रेशन गठित कमेटी के सदस्यों को करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेमशन करवाने की अंतिम तिथि 9 सितम्बर रहेगी।
बैठक को नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष रूपकुमार खुराना, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामचन्द्र मेनारिया, उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, अर्जुन राजोरा, दिनेश दवे, जसवंत टांक, मधु सालवी, प्रमोदिनी बक्षी, शिवराज सिंह धायभाई ने भी सम्बोधित किया। बैठक में रंजना साहू, विनोद जैन, डॉ. राव कल्याण सिंह, गणेश डागलिया, डॉ. दरियाव सिंह चुण्डावत, गौरी शंकर, गणपत सिंह, दुर्गा नवल, डॉ. एस. के भटनागर, प्रवीण पुरोहित, इंद्र कुमार भट्ट, गोपाल सोनी, डॉ. एस. बी. नागर, असलम खान, मोहनलाल गमेती, राहुल व्यास, कमला मीणा, सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन महामंत्री कमल नयन खण्डेलवाल ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *