विजयादशमी के पथ संचलन का पूर्वाभ्यास

BY — September 8, 2013

080904Udaipur. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर होने वाले द्विवेणी पथ संचलन की तैयारियों को लेकर 20 मण्डलों के संचलन विभिन्न मार्गों से निकले। स्वकयंसेवक एक साथ घोष के साथ एक साथ कदमताल करते निकले तो नजारा देखते ही बन रहा था।

शहर के अम्बामाता, चाँदपोल, रावजी का हाटा, पंचायती नोहरा, धानमण्डी, आदर्श नगर, सेक्टर 8 पानेरियों की मादड़ी, सेक्टर 11, 14, सविना, सेक्टर 4 चाणक्य पुरी, प्रभात नगर सेक्टर 5, प्रताप नगर, कानपुर, विश्वविद्यालय मार्ग, केशव नगर, अशोकनगर, शोभागपुरा, देवाली, बड़गांव बस्तियों में विभिन्न मार्गों से घोष के साथ कदमताल कर 785 स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया।
080903विजयादशमी पर इस वर्ष द्विवेणी पथ संचलन होंगे। पहला संचलन गुलाब बाग (सगसजी मंदिर) दूधतलाई मार्ग व द्वितीय संचलन नगर निगम प्रांगण से प्रारम्भ होगा। दोनों पथ संचलन का संगम दिल्ली दरवाजा (देहलीगेट) पर होगा। संगम के पश्चात संचलन बापू बाजार होते हुए नगर निगम प्रांगण में संपन्ना होगा। यह जानकारी संघ के महानगर संघ चालक राजेन्द्रसिंह कोठारी ने दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *