Header Banner

प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित

BY — September 9, 2013

नंद पुरी बने दशनाम गोस्वामी समाज के अध्यक्ष

090901फतहनगर. धूणी स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में दशनाम गोस्वामी समाज मण्डल सनवाड़ के हुए सम्मेलन में हरदयालपुरी गोस्वामी लदानी को संरक्षक तथा लुणेरा के नंदपुरी गोस्वामी को अध्यक्ष बनाया गया।

अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष सोहनपुरी गोस्वामी ने की। सम्मेलन में प्रतिभावान 17 बालक-बालिकाओं को गुरू दत्तात्रेय की तस्वीर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आय व्यय का विवरण रखा गया तथा सामाजिक सुधारों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान ही नवीन कार्यकारिणी का चुनाव अधिकारी किशनपुरी गोस्वामी एवं भीमपुरी गोस्वामी के निर्देशन में सर्वसम्मति से गठन भी किया गया। कार्यकारिणी में कैलाश पुरी पटोलिया व सुरजगिरी धनेरियागढ़ को उपाध्यक्ष, शंभुपुरी गोस्वामी सनवाड़ को कोषाध्यक्ष, मनोहरपुरी गोस्वामी सनवाड़ को सचिव, नरेशपुरी लदानी को सह सचिव, मदनपुरी कोटड़ी को संगठन मंत्री बनाया गया। कार्यकारिणी में लक्ष्मणपुरी मावली, गणेशगिरी लदाना,ऊंकारगिरी बा.कला, विजयपुरी फतहनगर, अमरपुरी लदानी, जगनाथपुरी फतहनगर, इन्द्रपुरी लदानी, किशनपुरी निलोद ,नारूपुरी उदलपुरा, माधुपुरी पटोलिया, भगवानपुरी बासनीमाफी, प्रतापगिरी वडिय़ार, रामेश्वरगिरी चावण्डिया आदि सदस्य मनोनीत किए गए। समापन अवसर पर कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवा दायित्व सौंपे गए। धन्यवाद सोहनपुरी ने दिया। संचालन किशनपुरी ने किया। मुख्यच अतिथि उदयपुर जिलाध्यक्ष शंभू गिरी गोस्वामी तथा विशिष्ट् अतिथियों के रूप में उदयपुर मण्डल अध्यक्ष परमेश्चवर गिरी, उदयपुर जिला महासचिव महेश गिरी, चित्तौड़ जिलाध्यक्ष मदनगिरी आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply