Header Banner

हेयर स्टाइल में ताईवान से अवार्ड लाने पर विचार

BY — September 9, 2013

एचबीओ की कार्यशाला

090903Udaipur. हेयर एण्ड ब्यूटी ऑर्गेनाईजेशन (एचबीओ) एण्ड ऑल इंडिया हेयर एण्ड ब्यूटी एसोसिएशन (आईबा), द्वारा होटल विष्णुप्रिया में 8 दिवसीय हेयर कट व स्टाईलिंग की कार्यशाला हुई। इसमें हेयर स्टाइलिंग कर 16 से 18 नवम्बर 2013 को ताईवान (चीन) मे होने वाले एशिया कप मे अवार्ड जीतकर देश का नाम रोशन करने की योजना बनाई गई।

एचबीओ के राज्य अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने बताया कि कार्यशाला में स्वीडन से आई हेयर डिजायनर इमा एक्मन ने हेयर कट एवं स्टाइल की आधुनिक तकनीक की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। व्यावसायिक दृष्टिकोण के अतिरिक्त कलात्मकता पर ध्यान दिलाने पर चर्चा की गई। पालीवाल ने बताया कि 17 अक्टूबर को नई दिल्ली मे आईबा एवार्ड’ होने जा रहे हैं। उसमें देश के युवक-युवतियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। कार्यशाला में जयपुर, अजमेर, भीलवाडा़, चितौड़, उदयपुर के 35 हेयर एक्सपर्ट ने भाग लिया तथा अलीशा चौहान, नीता पारेख, योगेश शर्मा व संजय शर्मा के निर्देशन में प्रशिक्षण लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply