Header Banner

भारी पड़ गया रेडलाइट का उल्‍लंघन

BY — September 9, 2013

घायल युवक की मृत्यु

शैफू जिसके पैर में भी चोट आई।
शैफू जिसके पैर में भी चोट आई।

Udaipur. गत शाम कोर्ट चौराहा पर रेड लाइट का उल्लंघन कर भाग रहे युवकों को रोकने के लिए बाइक पर यातायात पुलिसकर्मी द्वारा फेंके गए डण्डेल से युवक गिर पड़े और डिवाइडर से टकरा गए। घायल दोनों युवकों में से एक की सोमवार सुबह उपचार के दौरान मृत्यु  हो गई। इसको लेकर समुदाय विशेष के लोगों ने अस्पेताल में हंगामा किया और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

090918090919जानकारी के अनुसार बेकनी पुलिया निवासी शौकीन अपने मित्र शैफू के साथ बाइक पर जा रहा था। कोर्ट चौराहा पर रेड लाइट के बावजूद वह निकल गया तो उसे रोकने के लिए यातायात पुलिसकर्मी ने डंडा फेंका। डंडा बाइक पर लगा और युवक गिर पड़े। गिरते ही वे डिवाइडर से टकरा गए। बताया गया कि शैफू अपने घायल मित्र शौकीन को अस्पताल ले गया और उपचार कराया लेकिन सुबह उसने दम तोड़ दिया। उधर शौकीन की मृत्यु की सूचना पाकर उसके परिजन व समाज के लोग काफी संख्या में अस्पताल में एकत्र हो गए। सूचना पाकर हाथीपोल सहित विभिन्न थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा। एएसपी सुधीर जोशी ने हालात को देखते हुए समझाईश की। नहीं मानने और जिद पर अड़े रहने के बाद यातायात पुलिसकर्मी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने, मुस्लिम महासभा और एक भाजपा नेता की ओर से आर्थिक सहायता करने तथा मुख्यमंत्री सहायता कोष से उचित धनराशि देने के बाद मामला निपटा। पोस्टामार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply