Header Banner

रेजीडेंट हड़ताल पर, मरीज बेहाल

BY — September 16, 2013

150923Udaipur. एक बार फिर कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा वाली कहावत एमबी हॉस्पिटल में चरितार्थ हो रही है। बीकानेर में रेजीडेंट डॉक्टार व मरीज के परिजन में हुए विवाद से एमबी हॉस्पिटल के रेजीडेंट भी हड़ताल पर उतर गए जिसका परिणाम रोगियों को भुगतना पड़ रहा है।

150925एमबी चिकित्सांलय में रेजीडेंट के हड़ताल पर चले जाने से चिकित्सकीय सेवाएं गड़बड़ा गईं। वार्डों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  हालांकि वरिष्ठ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई लेकिन फिर भी मरीज व उनके परिजन इधर उधर भटकते देखे गए। लम्बी  कतार में लगने के बावजूद कई मरीज बिना उपचार कराए लौटे।

उधर रेजीडेंट एसोसिएशन के डॉ. कप्‍तानसिंह ने बताया कि हम भी हड़ताल कर मरीजों को परेशान नहीं करना चाहते लेकिन मरीजों के परिजनों द्वारा आए दिन रेजीडेंट डॉक्‍टरों के साथ की जाने वाली अभद्रता आखिर कब तक बर्दाश्‍त की जाए?

150924

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply