युवा मोर्चा ने सड़क को दी श्रद्धांजलि

BY — September 16, 2013

धरना देकर मौके पर बुलाया अधिकारियों को

150921Udaipur. बस स्टैण्ड के बाहर, उदियापोल चौराहे पर चारों तरफ सड़क इतनी खराब कि चलना दूभर। अच्छा  खासा वाहन भी एक बार तो खड़ खड़ करने लग जाए। इसी को लेकर भाजयुमो शहर जिला ने आज सड़क को अगरबत्ती  कर श्रद्धांजलि देकर धरना दिया।

150920जिलाध्यक्ष जिनेन्द्री शास्त्री , पार्षद वंदना पोरवाल, प्रदेश उपाध्यूक्ष गजेन्द्रिपालसिंह राठौड़, महामंत्री नरेश वैष्णेव के नेतृत्व् में कार्यकर्ता टूटी सड़क पर ही दरी बिछाकर बैठ गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाईश का प्रयास किया। इस पर भाजयुमो कार्यकर्ता सम्बधन्धित विभाग पीडब्यूईश कडी के अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। एक घंटे बाद अधिशासी अभियंता अशोक शर्मा एवं सहायक अभियंता विनोद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंरने मंगलवार से ही सड़क का कार्य शुरू करवाने का आश्वांसन दिया।
150922bjym siइस अवसर पर पार्षद वंदना पोरवाल, राकेश पोरवाल, लीगल सेल के संयोजक अशोक सिंघवी, जिला महामंत्री गजेन्द्र भण्डारी, उपाध्यक्ष लवदेव बागड़ी, राजेश अग्रवाल, मोहन डांगी, उज्जवल जैन, शंकर डांगी, मण्डल अध्यक्ष हेमन्त दया, कमलेश प्रजापत, जितेन्द्र मारू, दिग्विजयसिंह राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *