मंदिरों में संझ्या अंकन, नवरात्रि की तैयारियां

BY — September 30, 2013

रंगरोगन, मचेगी गरबा की धूम

300904Udaipur. श्राद्ध पर्व में मंदिरों में संध्या  के समय सांझी बनने लगी हैं। मंदिरों में संझ्या अंकन होने लगा है वहीं नवरात्रा की तैयारियां में दैवी मंदिरों पर रंगरोगन हो रहा है। गरबा की तैयारियां की जा रही हैं।

300906क्या है संझ्या अंकन : यमुना के तट पर राधा के आने का इंतज़ार करते वक्त  श्रीकृष्ण आसपास से चुने हुए फूल-पत्तियों से पानी पर विविध आकृतियां अंकित करते थे. इसी तर्ज़ पर मंदिरों में सांझी अंकन किया जाता है. यह श्राद्ध पर्व में संध्या के समय बनाई जाती है.
300905फतहनगर. गणपति महोत्सव समाप्त होने के बाद अब नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई है। नगर के अखाड़ा मंदिर, सिद्ध हनुमान मंदिर, सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर, शनि मंदिर एवं आवरीमाता मंदिर प्रांगण में झांकियां सजाई जाएंगी। माता के दरबार में जगराता एवं मेले का आयोजन होगा। नवरात्रि में देवी प्रतिमाएं भी सजेगी तथा गरबा होंगे। फतहनगर मण्डी समिति के बाहर एवं सनवाड़ रोड़ पर देवी प्रतिमाएं बिकने के लिए तैयार हैं। आकर्षक प्रतिमाएं राहगीरों को लुभा रही है। सनवाड़, चंगेड़ी एवं ईंटाली में भी नवरात्रि पर मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *