छलका उदयसागर, पीछोला से जा रहा पानी

BY — September 30, 2013

300908Udaipur. लेकसिटी वासियों की पीछोला तथा उदयसागर छलकने की दो मुरादें तो पूरी हो गई हैं। अब सिर्फ फतहसागर और जयसमंद का इंतजार है। हालांकि छोटा मदार से फतहसागर में पानी की आवक बरकरार है लेकिन गति अधिक नहीं होने से इसमें समय लग सकता है।

300909उल्लेखनीय है कि शनिवार देर रात मानसी वाकल के गेट खोलने से सीसारमा के जरिये पीछोला में पानी की अत्यधिक आवक हुई जिससे गेट खोलने पडे़। उसके बाद से यूआईटी की रपट पर होते हुए पानी आयड़ नदी के जरिये उदयसागर पहुंचा। सोमवार दोपहर बाद उदयसागर भी छलक पड़ा। यहां डेढ़ इंच की चादर चल रही थी।
300907बारिश का दौर ठंडा पड़ जाने से फतहसागर के छलकने की उम्मीदों पर पानी न फिर जाए, लोग यही प्रार्थना करते रहे। एक बार फतहसागर भी छलक जाए तो मानों शहरवासियों तथा पर्यटकों की मुंह मांगी मुराद पूरी हो जाए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *