Header Banner

विज्ञान मेले में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर

BY — October 1, 2013

011010फतहनगर. यहां के विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विज्ञान मेले में सजे प्रादर्शों का अभिभावकों,बच्चों एवं नगरवासियों ने  अवलोकन किया। मुख्य आतिथ्य जगदीश चन्द्र दाधीच थे।

संस्था प्रधान सुनिल स्वामी ने अध्यक्षता की। शैक्षिक सचिव मांगीलाल सांखला के मार्गदर्शन में प्रश्न मंच, संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच, पत्रवाचन आदि प्रतियोगिताएं हुई। निर्णायक की भूमिका जगदीश दाधीच, विजय गुप्ता, लालुराम जाट एवं चेतना खत्री थे। परिणाम निम्नानुसार रहे-प्राथमिक विभाग -शिशु वर्ग विज्ञान मेला में यातायात के साधन में प्रथम स्थान पर शुभम पलिया ,हमारे आंतरिक अंग में प्रथम स्थान पर खुशी गौड़, वायु के महत्व में प्रथम स्थान पर कौशल सुथार, नवाचारित प्रादर्श में प्रथम स्थान पर चिराग दुग्गड़,हमारे मित्र पशु में प्रथम स्थान पर कल्पना लौहार,विज्ञान प्रश्न मंच में रवि पालीवाल,मानवी कदम व भूमिका आमेटा प्रथम रही। वैदिक गणित प्रश्न मंच में चेतन मेनारिया,अरबाज शेख, हर्षिाता क दम प्रथम स्थान पर रही। संस्कृति ज्ञान प्रश्र मंच में यश मेनारिया,रवीना राठौड़,हिमानी मण्डोवरा प्रथम रही। पत्र वाचन में प्रिंस विजयवर्गीय प्रथम एवं निलेश जाट द्वितीय रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply