Header Banner

रक्तदान के लिए महावीर इन्टरनेशनल का सम्मान

BY — October 1, 2013

011001Udaipur. राजस्थान स्टेट ब्लड ट्रान्सफ्यूजन कौन्सिल, जयपुर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्टूबर को उत्कृष्ट रक्तदान करवाने हेतु महावीर इन्टरनेशनल को सम्मान पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान महावीर इन्टरनेशनल (एपेक्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकुल भटनागर ने प्राप्त किया।

bloodकार्यक्रम जयपुर स्थित ओटीएस के भगवत मेहता सभागार में हुआ। महावीर इन्टरनेशनल के अध्यक्ष एन. एस. खमेसरा ने बताया कि केन्द्र ने 35 वर्षों से मानव सेवा के विभिन्न आयामों के साथ अनेक सेवा कार्य किए हैं, जिनमें मुख्य बाल एवं पन्नाधाय चिकित्सालय में नियमित चिकित्सा सेवा, विधवा महिला चिकित्सा सेवा, रक्तदान, पर्यावरण क्षेत्र में वृक्षारोपण, शहर में शुद्धजल उपलब्धता हेतु चार स्थानों पर शीतल जल प्याऊ (वाटर कूलर व एक्वागार्ड सहित) का नियमित संचालन, शिक्षा, ग्रामीण विकास (गांवगोद), निशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर, विशिष्ट शिविर हृदयरोग, विकलांग सहायता, केटरेक्ट ऑपरेशन, नियमित गुरूवार एवं शनिवार एक्यूप्रेशर चिकित्सा के साथ महावीर दर्शन पर विशिष्ट वार्ताएँ, विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता आदि हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply