डायलिसिस सहित 13 अन्य जांचें भी अब निशुल्क

BY — October 2, 2013

राज्य सरकार की महती योजना का उल्लेख करना तक भूली कांग्रेस

021007Udaipur. गांधीजी और शास्त्रीजी की जयंती पर यूं तो कई कार्यक्रम हुए लेकिन राज्‍य सरकार की महती निशुल्‍क जांचों की संख्‍या में वृद्धि करने की बात स्‍थानीय कांग्रेसी भूल गए। हॉस्पिटल में नहीं गए, यही नहीं कार्यक्रमों में अपने भाषणों तक में उल्‍लेख करना मुनासिब नहीं समझा। या किसी को याद ही नहीं रहा।

021008021009सालों बाद शहर कांग्रेस की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई तो बुरी इसलिए कि जयंती के कार्यक्रमों में उलझे रहने के कारण राज्य  सरकार की महती निशुल्क जांचों की योजना में डायलिसिस सहित 13 अन्य जांचों को भी शामिल करने की योजना का प्रचार-प्रसार नहीं कर पाए। गांधी जयंती यानी आज से ही राज्य सरकार ने निशुल्क  दवा और निशुल्का जांच में अब डायलिसिस सहित कुछ अन्य  जांचें भी शामिल की हैं। निशुल्क डायलिसिस के पहले दिन एमबी हॉस्पिटल में 8 रोगी आए। 021010शहर कांग्रेस, देहात कांग्रेस सहित इक्के दुक्के  सभी कांग्रेस संगठनों ने कार्यक्रम किए लेकिन सिर्फ गांधी-शास्त्री  जयंती मनाकर अपना नाम-फोटो छपवाने तक ही सीमित रह गए।
जानकारी के अनुसार अब एमबी हॉस्पिटल में टोटल रेड ब्लड काउंट, प्लेटलेट काउंट, पीसीवीए सेल काउंट, कुंब टेस्ट डायरेक्टर, सीमन एनालिसिस, लिपिड प्रोफाइल, बायो केमिस्ट्री ऑफ बॉडी फ्लूड, एंटी एचआईवीए यूरिन कल्चर सहित कुछ अन्य जांचें भी निशुल्क होंगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *