हर पत्रकार होता है शोधार्थी : पांडे

BY — October 2, 2013

journalismUdaipur. हर पत्रकार एक शोधार्थी होता है। उसकी प्रत्येक खबर तथ्यों और शोध से पूर्ण होती हे तभी वह पाठकों तक विश्वसनीय सामग्री उपलब्धह करवा पाता है। ये विचार सुविवि के पत्रकारिता विभाग की ओर से चर्चा चौपाल विषयक आयोजित कार्यक्रम में गुजरात विद्यापीठ मंव पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनोद पांडे ने व्यक्त  किए।

उन्होंने कहा कि शोध को समझना और उसके अनुरुप समाचारों को लिखना एक मुश्किल कार्य जरुर है लेकिन इसी से पत्रकार की पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि अब अखबारों में पत्रकारों को लिखने के साथ ही टाइप करने और पेज बनाने का ज्ञान भी जरुरी है क्यों कि ये पद समाप्त कर दिए गए है इसलिए खबरनवीसों पर दोहरा दबाव है। उन्होंने न्यू मीडिया को नई ताकत बताते हुए इसके खतरों से भी आगाह किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए तथा उनको अच्छा पत्रकार बनने के टिप्स भी दिए। शुरु में पत्रकारिता विभाग के प्रभारी तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.  कुंजन आचार्य ने डॉ. विनोद पांडे का स्वागत किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *