Header Banner

अग्रसेन जयन्ती महोत्सव पर रक्तदान

BY — October 2, 2013

021024फतहनगर. अग्रवाल समाज संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को अग्रसेन जयन्ती महोत्सव का आगाज ह़ुआ। दूसरे दिन बुधवार को रकतदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 52 यूनिट रक्तूदान हुआ। रक्तदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

दोपहर में महिलाओं के लिए बॉल केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालिकाओं के लिए मेकअप किट सजाओ, लक्कीे चेयर रेस, मटकी फोड़, कुर्सी रेस, केबीसी कवीज एवं अन्त्याक्षरी प्रतियोगिताएं भी हुई। सायं 9 बजे हास्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाज के मंत्री घनश्याम सिंहल के अनुसार गुरूवार को रात्रि 8.30 बजे सरदार पटेल स्टेडियम में भजन संध्या होगी। शुक्रवार को सांस्कृतिक संध्या एवं शनिवार को शोभायात्रा के साथ ही अग्रसेन जयन्ती महोत्सव का समापन हो जाएगा। मारवाड़ी अग्रवाल समाज का जयन्ती महोत्सव भी शुरू हो गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply