मैजिशियन संध्या ने जीता बेस्ट परफॉर्मर का खिताब

BY — October 2, 2013

नई दिल्ली में हुआ अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल

021001Udaipur. नई दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जादूगरों की कार्यशाला गत 27 से 29 सितंबर तक नई दिल्ली में प्रीतमपुरा स्थित दिल्ली हाट में हुई। इसमें राजस्थान से एकमात्र महिला जादूगर के रूप में उदयपुर की मैजिशियन संध्या टनाटन ने हिस्सा लेकर बेस्ट परफॉर्मर का खिताब जीता।

इंडियन ब्रदरहुड ऑफ मैजिशियंस के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब 40 जादूगरों ने हिस्सा लिया था। कम्पीटिशन एवं गाला शो दो तरह के आयोजन वहां हुए। संध्या को गाला शो में परफॉर्म करने पर बेस्ट परफॉर्मेंस का खिताब दिया गया। इसके अतिरिक्त वहां मेंटल मैजिक के तहत कई तरह के आयोजन हुए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *