छलकने को आतुर अब FS भी

BY — October 10, 2013

पीछोला पर चल रही है चादर

101006Udaipur. पीछोला की तर्ज पर फतहसागर भी छिप छिपकर गुरुवार को छलका। हालांकि फतहसागर का जल स्तर 12 फीट दो इंच से ऊपर हो चुका है। इसकी कुल भराव क्षमता 13 फीट है लेकिन मदार से पानी की बराबर आवक के चलते गुरुवार को ओवरफ्लो से पानी रिस रिसकर बहता रहा।

101007101008इधर ओवरफ्लो से पानी बहना शुरू हुआ और शहरवासियों को भी आगे से आगे सूचना मिलते ही सब वहां पहुंचने लगे। उधर मौसम विज्ञानियों की घोषणा के विपरीत गुरुवार को बादलों ने रुख मोड़ लिया। आज खुलकर धूप खिल उठी और मौसम भी खुल गया। पिछोला पर करीब छह इंच की चादर चल रही है। मानसी वाकल के गेट खुले होने से सीसारमा में पानी की भरपूर आवक हो रही है। इसी कारण पीछोला पर छह इंच की चादर चल रही है।

101009

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *