Udaiupur. सुविवि के विज्ञान महाविद्यालय में किताबों की कमी को लेकर केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पालीवाल के नेतृत्व में छात्रों ने गुरुवार को कॉलेज में पुस्तकालय बंद करवा कर प्रदर्शन किया।
पालीवाल ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन को इस बारे में कई बार कहा जा चुका है लेकिन किताबें खरीदी ही नहीं जा रही हैं। पुस्तकालय में मौजूद छात्रों को बाहर निकालकर लाइब्रेरी बंद करवा दी गई। फिर प्रदर्शन कर पुस्तकालयाध्यक्ष से बातचीत की गई।
You must be logged in to post a comment.
Aesi library ka kya matlab jaha users ki requirement puri na ho…
Ummid h ki jald hi sbhi library users ko iss kadam s fayda milega…