कटारिया ने रोटरी को दी आई हॉस्पिटल खोलने सलाह

BY — October 10, 2013

गरबा आयोजन में पारितोषिक की मची धूम

101003Udaipur. रोटरी क्लब द्वारा रोटरी बजाज भवन में आयोजित 9 दिवसीय गरबा आयोजन में बारिश के बावजूद सदस्यों व जनता का उत्साह देखते ही बन रहा था जब एक साथ 300 लोगों ने गुजराती गीत एवं भजनों पर गुजराती एवं राजस्थानी पारम्परिक वस्त्रों में हाथ से गरबा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया थे।

कार्यक्रम संयोजक डी. पी. धाकड़ ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत पुरूस्कृत किया गया। जिसमें बेस्ट डे्रस कपल में आशा-सुरेन्द्र जैन, राजेन्द्र-यू.एस.चौहान, ममता-आर. के. सुखवाल, आभा-डॅा. आनन्द स्वरूप, बेस्ट गरबा कपल में सुषमा-मुनीष गोयल, सुचिता-जतिन नागौरी, कविता-विनोद बोहरा, जमुना-पी. एल. पुजारी, बेस्ट ड्रेस फीमेल प्रभा डूंगरवाल, सोनल चंडालिया, ललिता, रानू, मनीषा, पलक, भावना, बेस्ट ड्रेस मेल में गौरव, बेस्ट ड्रेस चाईल्ड में मईशा नागौरी को गुलाबचंद कटारिया ने पुरूस्कृत किया। क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता ने बताया कि कटारिया ने क्लब को शहर में अन्तर्राष्ट्रीय सुविधायुक्त एक नेत्र रोग हॉस्पिटल खोलने की सलाह दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *