Header Banner

रथ से बांटे पत्रक, निकाली रैली

BY — October 10, 2013

101002Udaipur. सुराज संकल्प रथ से भाजपा ने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में गुरुवार को पत्रक बांटे, रैली निकाली और लोगों को भाजपा की नीतियां और मुद्दे बताए। साथ ही पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान किया।

भाजपा सरदार पटेल मंडल के कार्यकर्ता ने वार्ड 15, 16, 41 व 19 में मंडल अध्य्क्ष भंवर पालीवाल के साथ मिलकर नुक्करड़ सभा, पत्रक बांटकर, रैली निकालकर भाजपा की नीतियां, मुद्दे मतदाताओं को बताए। इस अवसर पर पार्षद चन्दा राव, चन्द्रकला बोलिया, राजकुमार खंडेलवाल, जयंत ओझा, नितिन पटेल, दीपक बोलिया, श्याम पानेरिया, धीरेन्द्र प्रकाश सिंह, विक्टर लॉरेंस सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply