Header Banner

भारी वाहनों का यह कैसा प्रवेश निषेध

BY — October 10, 2013

101001फतहनगर. नगर में दिन के समय भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है लेकिन इसकी पालना कोई नहीं करता। दिनभर नगर का बाजार इतना व्यस्त रहता है कि भारी तो भारी हल्के वाहन तक बाजार में मुश्किल से गुजर पाते हैं। इसी कारण प्रशासन ने नगर में प्रवेश मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश निषेध के बोर्ड टांग रखे हैं लेकिन इसकी पालना आज दिन तक कोई नहीं करता।

कभी-कभार यदि कोई पुलिस वाला मिल जावे तो बात अलग है। भारी वाहनों के नगर में प्रवेश के कारण पूर्व में हादसे भी हो चुके हें। लोगों के आन्दोलन के बाद प्रशासन ने भारी वाहनों का प्रवेश दिन के समय वर्जित करते हुए बोर्ड टांगे हैं लेकिन ये बोर्ड बेअसर होकर रह गए हैं। बेतरतीब पार्किंग से भी परेशानी: बाजार में दोनों ओर बेतरतीब पार्किंग के कारण भी आवागमन की समस्या पैदा हो रही है। बाजार में सर्वाधिक समस्या नया बाजार में पैदा हो रही है जहां दुपहिया वाहनधारी मन माफिक वाहन खड़े कर चलते बनते हैं। इतना ही नहीं दुकानों के बाहर माल वाहक वाहन भी आड़े तिरछे खड़े हो जाने से परेशानी होती है। आवागमन की समस्या के समाधान के लिए पूर्व में दुकानों के बाहर तीन फीट की लाइन बनाकर पार्किंग स्थान तय किया था लेकिन यह व्यवस्था ज्यादा दिन नहीं चली। पालिका बोर्ड की बैठकों में नया बाजार में डिवाइडर बनाकर एक तरफा यातायात की बात कई बार उठी लेकिन अमल उस पर आज दिन तक नहीं हुआ। यही कारण रहा कि बाजार में यातायात व्यवस्थित नहीं हो पाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply