Header Banner

सडक़ देख अब विधायक ने कहा, शुरू करो काम

BY — October 10, 2013

101012फतहनगर. विधायक पुष्करलाल डांगी गुरुवार को जब फतहनगर में घुसे तो उन्हें सडक़ की दुर्दशा याद आई। पालिका में पहुंचते ही कनिष्ठ अभियन्ता से नगर की प्रमुख सडक़ों को लेकर जवाब तलब किया। याद इसलिए भी आई कि चुनाव नजदीक हैं। साथ ही उन स्वयं की गाड़ी हिचकोले खाती हुई आई।

उन्होंने प्रगति पूछते हुए पेवरीकरण एवं मरम्मत का काम जल्दी शुरू करने का निर्देश दिया। इसके अलावा विभिन्न लम्बित कामों को लेकर भी विधायक ने दिशा निर्देश दिए। विधायक के साथ पूर्व प्रधान बाबुलाल खटीक,पालिकाध्यक्ष गोकलचंद भील,पार्षद बंशीलाल तेली समेत कई प्रमुख लोग थे। इधर नगर के लोगों का कहना है कि यह सडक़ हर साल खराब होती है तथा प्रशासन इस पर हर बार पैसा खर्च करता है। सडक़ का काम इस बार ऐसा हो कि कम से कम पांच बरस देखना नहीं पड़े। सड़क पर बने क्रॉस सर्वाधिक परेशानियों का कारण बने हैं जिनसे निजात दिलाने का लोगों ने आग्रह किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply